बिहार के युवा खिलाड़ियों ने कलिंगा स्टेडियम भुवनेश्वर में आयोजित जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में इतिहास रच दिया। पहली बार सूबे के खिलाड़ियों ने इस खेल में आठ पदक जीतकर नेशनल रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले एक भी पदक हासिल नहीं हुआ था।
यह पदक खिलाड़ियों ने दौड़ और गोला में जीते हैं। 7 से 11 दिसंबर तक अंडर 20 का 39 वीं जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2024 हुआ। इसमें बिहार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 स्वर्ण 2 रजत और 2 कांस्य सहित कुल 8 पदक जीते।
तीन खिलाड़ियों ने नया नेशनल रिकॉर्ड बनायाः ट्राईथलॉन के ग्रुप ए – में रोहित राज ने अंडर 14 श्रेणी में 2434 पॉइंट्स के साथ स्वर्ण पदक जीता, ट्राईथलॉन के ही ग्रुप सी में अंडर 14 श्रेणी में इमरान आलम ने 2275 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता और दिव्यांश कुमार ने 60 मीटर दौड़ में 6.99 सेकंड में दूरी तय कर स्वर्ण पदक जीतते हुए नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया है। वहीं अंडर 16 के शॉट पुट
में 16.44 मीटर गोला फेंक कर रजत पदक जीतकर पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हेप्टाथलॉन में 5063 पॉइंट्स लेकर निशी कुमारी ने स्वर्ण पदक जीता है। अंडर 18 के 400 मीटर दौड़ में पीयूष राज ने 48.12 सेकंड में दूरी तय कर रजत पदक जीत लिया। अंडर 18 बालिका में अलका सिंह ने 15.71 मीटर गोला फेंक कर शॉट पुट में कांस्य पदक जीता है। 4 बाई 400 मीटर
रिले रेस में बिहार ने कांस्य पदक है। बिहार को पहली बार इस प्रतिस्पर्धा में पदक प्राप्त हुआ है। यह बहुत कड़ी प्रतिस्पर्धा होती है। इस खेल में महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, हरियाणा आदि राज्यों का ही वर्चस्व रहा लेकिन हुजैफा कैसर, राहुल न कार्तिक कुमार और सेतु मिश्रा व रेस टीम ने इस मिथक को तोड़कर व राज्य का नाम रोशन किया है